Advertisements
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में चल रहे जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 17 फाइनल के बालक वर्ग में एसटीआर संजय ने +2 उच्च विद्यालय कुचाई को, जबकि बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ईचागढ़ ने चांडिल कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को पराजित कर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। बालक वर्ग अंडर 15 का खिताब एसटीआर संजय ने कूदा कुकडू को 1-0 से पराजित कर जीता।

बालक अंडर 17 में सरायकेला और कुचाई के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों टीमों को गोल करने के कई अवसर मिले। मैच ड्रॉ करने के पश्चात टाई ब्रेकर में सरायकेला की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एडीपीओ प्रकाश कुमार, खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, बीपीओ सांत्वना जेना, डीएसए सचिव मो दिलदार, पंकज कुमार महतो, पिनाकी रंजन, बिमल डोगरा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You missed