Advertisements
Spread the love

अंबेडकर मंच द्वारा सीनी में मनाई गई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सीनी के रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के समीप सीनी अंबेडकर मंच द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इससे पूर्व स्वर्णपुर अंबेडकर खेल मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, मानव अधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारुवा, मोतीलाल रजक, रवि कुमार रवि, व्यास कुमार रजक, पंचु मुखी, रवि शंकर मुखी, शंकु सरदार, विनोद कुमार रजक, मिथिलेश प्रसाद, दीपक, प्रदीप कालिंदी, सोनू बड़ाईक द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके पश्चात बाइक रैली निकालकर सीनी के गांधी चौक से होते हुए धान मिल, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, रेलवे वर्कशॉप एसटी एससी कार्यालय में माल्यार्पण कर सीनी मोड़ पहुंचकर बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर टेंपो स्टैंड में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

मौके पर डीसी सोरेन, संघ के प्रदेश संगठन मंत्री राजा प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव, जमशेदपुर महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सानगी हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित