Advertisements
Spread the love

कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के 154 छात्राओं ने प्रथम स्थान में पास की मैट्रिक की परीक्षा…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के छात्राओं ने इस वर्ष के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की ओर से सम्मिलित 249 छात्राओं में से 154 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने बताया है कि विद्यालय में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा ऊष्मा महतो है। जिसे 89.4% अंक प्राप्त हुए हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर उर्वशी पाठक 89.2% और तीसरे स्थान पर दीपिका महतो 89% है। इस वर्ष विद्यालय की ओर से कूल 249 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 154 प्रथम श्रेणी में 78 द्वितीय श्रेणी में और शेष छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण कुमार ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। और सभी शिक्षक शिक्षिका जिन्होंने इस कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है उन्हें भी शुभकामनाएं दी। और कहा कि हमें इससे भी उत्कृष्ट परिणाम देने हैं। हम आने वाले वर्षों में और बेहतर रिजल्ट करेंगे।

You missed