Advertisements
Spread the love

पोटका के हाता बिरसा चौक में दो वाहनों में सीधी टक्कर, दोनों गाड़ी का ड्राइवर सुरक्षित। बिरसा मुंडा का चबूतरा हुआ क्षतिग्रस्त…

जमशेदपुर /पोटका:अभिजीत सेन

पोटका थाना क्षेत्र के हाता बिरसा चौक में ट्रेलर एवं हाईवा में सीधी टक्कर बाल बाल बचे दोनों वाहनों के ड्राइवर। दोनों वाहनो का टक्कर में हाईवा के परखच्चे उड़े। घटना के संबंध में हाईवा ड्राईवर शंकर सरदार ने बताया कि तूड़ी से गिट्टी लेकर डुमरिया जा रहा था कि इस बीच हाता बिरसा चौक पर ट्रेलर एवं हाईवा के बीच टक्कर हो गया।

टक्कर के बाद ट्रेलर ड्राइवर ट्रेलर लेकर भागने में सफल रहा। ट्रेलर लेकर ड्राइवर पोटका थाना में सरेंडर कर दिया। वहीं हाईवा के परखच्चे उड़ गए। साथ ही दोनों वाहनो का टक्कर में बिरसा मुंडा के चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गया । पोटका थाना द्वारा दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है । वहीं हाईवा में गिट्टी लदा हुआ है ।

You missed