Spread the love

उच्च प्राथमिक कक्षाओं के 215 छात्र-छात्रा शैक्षिक भ्रमण के लिए हुए रवाना; एडीपीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 215 उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण को लेकर रांची के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर एडीपीओ प्रकाश कुमार ने प्रभारी सांत्वना जेना के साथ प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला से हरी झंडी दिखाकर उक्त छात्र-छात्राओं को रवाना किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत किए जा रहे शैक्षिक भ्रमण के तहत सरायकेला अनुमंडल के 110 और चांडिल अनुमंडल के 115 विद्यार्थी रवाना किए गए हैं। जो रांची के विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षिक महत्व और राज्य के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल करेंगे।

इससे विद्यार्थियों में प्रायोगिक तौर पर विशिष्ट ज्ञान का विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चयनित कर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। यह कार्यक्रम आगे भी अन्य विभिन्न स्थलों के साथ जारी रहेगा। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत सहित शिक्षक विनय कुमार महतो, हरे कृष्णा महतो एवं विमल डोगरा और संबंधित विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

Advertisements

You missed