Advertisements
Spread the love

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एचपी गैस सरायकेला के तत्वावधान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड बैंक सरायकेला के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह, एएनएम नर्स चिंता कुमारी सहित अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा सुरक्षित तरीके से कुल 30 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया। मौके पर ब्लड बैंक सरायकेला की ओर से लोगों को रक्तदान के महत्व बताते हुए रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

You missed