Advertisements
Spread the love

विशेष लोक अदालत में निष्पादित किए गए 92 मामले…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नि:शुल्क सुलभ और त्वरित न्याय के लिए शनिवार को आयोजित की जाने वाली विद्युत अधिनियम और एन आई एक्ट से संबंधित वादों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत में 81 बिजली और 11 एनआई एक्ट मामलों का निष्पादन किया गया।

जिसमें बिजली से सम्बंधित वादों में कुल 8,12,000 रुपये की प्राप्ति हुई। जबकि एनआई एक्ट के वादों से लगभग 42 लाख की प्राप्ति हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि बीते 22 अप्रैल से प्रारंभ इस विशेष लोक अदालत का 27 अप्रैल शनिवार को समापन किया गया