Advertisements
Spread the love

दिल्ली में 21 को होने वाली एक दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई संयुक्त बैठक…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। आदिवासी हो समाज महासभा जिला समिति, आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला समिति, मानकी मुंडा परिषद सरायकेला-खरसावां एवं झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ग्राम हेंसा की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक सरायकेला स्थित गायत्री होटल में की गई। जिसमें हो भाषा को अष्टम सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल होकर सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

बताया गया कि इसे लेकर प्रत्येक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम में एएनएस ने भी भाग लिया। बताया गया कि 21 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली एक दिवसीय सम्मेलन में जिले की भरपूर सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा, मानकी मुंडा परिषद सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा एवं झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के अध्यक्ष शंकर सोय सहित मानसिंह पाड़ेया, लक्ष्मण गोडसोरा, कृपा गोडसोरा, राकेश गोडसोरा, आकाश गागराई, मंगल माझी, सिंगराय पुरती, सावन सोय सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा