Advertisements
Spread the love

गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्र संघ के प्रतिनिधियों डीईओ को ग्रामीणों संग सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के चामारु पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय नेंगटासाई में गणित विषय के शिक्षक की मांग को लेकर काशी साहू कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, प्रभाकर महतो, रोशन महतो एवं लखींद्र महतो ने ग्रामीणों का ज्ञापन सौंपा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपे गए अपने ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि यशपुर और चामारु पंचायत के छात्र-छात्राओं की मैट्रिक पढ़ाई के लिए एकमात्र उक्त उच्च विद्यालय है। जहां दोनों पंचायतों के छात्र छात्रा नवमी एवं दसवीं की पढ़ाई के लिए उक्त विद्यालय पर निर्भर हैं। उक्त विद्यालय में कई वर्षों से गणित का एक भी शिक्षक नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। और कई वर्षों से विद्यालय में बिना गणित की पढ़ाई किए ही छात्र छात्रा मेट्रिक पास कर रहे हैं।

इतना ही नहीं दोनों ही पंचायत आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी कमजोर है। जिसके कारण निजी संस्थानों में भी छात्र-छात्रा पढ़ने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में दोनों पंचायतों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बन रहा है। इसे लेकर चामारु और यशपुर पंचायत के सभी ग्रामीणवासियों के साथ छात्र संघ द्वारा मांग की गई है कि उच्च विद्यालय नेंगटासाई में यथाशीघ्र गणित विषय का शिक्षक उपलब्ध कराया जाए।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा