Advertisements
Spread the love

तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन आज से…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा छऊ कला के वर्तमान वास्तविक स्थिति का आकलन शास्त्रीय और संवर्धन के लिए भविष्य कार्य पंथा निरूपण विषय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन रांची में किया जा रहा है। जिसमें जिले के कई वरिष्ठ छऊ कलाकार भाग लेंगे। रांची के ऑडे हाउस में यह कार्यक्रम 28 से 30 जुलाई तक चलेगा।

पद्मश्री शशधर आचार्य को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग द्वारा संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में छऊ कला का वास्तविक स्वरूप पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जाएगा। उनके अलावा इस कार्यक्रम में सरायकेला के वरिष्ठ कलाकार गुरु बृजेंद्र कुमार पटनायक, गुरु नाथु महतो, गुरु सुधांशु शेखर पानी, गुरु मंगला मुखी, गुरु शुशांत कुमार महापात्र, गुरु खिरोध मुंडा, गुरु बंशीधर महतो, गुरु सुधीर कुमार, नरेश प्रसाद पारीक, प्रभात महतो, मानभूम छऊ शैली के वरिष्ठ कलाकार शामिल होंगे।

इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय के एफओ प्रभात कुमार पानी, अधिवक्ता कामख्या प्रसाद दुबे, प्रोफेसर बद्री प्रसाद, अजय मलकानी, अमिताभ घोष, पद्मश्री मुकुंद नायक, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के साथ-साथ रांची विश्वविद्यालय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र से गणमान्य लोग शामिल होंगे।

You missed