Spread the love

बोल बम के नारा से गुंजा आदित्यपुर कॉलोनी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 10 से शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ की लगभग 55 सदस्यों का जत्था सुल्तानगंज से जल उठा कर बाबा नगरी देवघर में जल अर्पण करने के लिए रवाना हुआ। करीब पिछले 45 वर्षों से प्रत्येक वर्ष शिव हनुमान मंदिर कांवरिया संघ के बैनर तले कांवरिया सुल्तानगंज से पैदल यात्रा कर बाबा नगरी भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए जाते हैं। सभी कांवरिया पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज से देवघर बाबा नगरी देवघर में बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करके दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ पर जल अर्पण करते हुए वापसी में रजरप्पा में मां छिन्मस्तिका का दर्शन कर अपने अपने घर को वापस आएंगे। जत्थे में मुख्य रूप से तारा कांत झा, चंदन झा, चंचल, मनचल, बबली, राजू, शुभम, टनटन, जयकांत, अक्षय, अंकित, सुनील, अमित सहित तमाम कांवरिया मौजूद रहे।

Advertisements

You missed