Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया एडॉप्शन विलेज प्रोग्राम…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला के तत्वावधान बुरुडीह पंचायत में एडॉप्शन विलेज प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया श्रीमती संगीता कुमारी, पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, ग्राम प्रधान एवं संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो द्वारा उपस्थित पंचायत के सभी ग्रामीणों को संस्थान के विभिन्न कार्यक्रम और चलाए जा रहे प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त सहित अन्य सभी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed