Spread the love

मुहर्रम में शामिल हुए आजसू नेता हरेलाल महतो, कपाली की जनता ने किया भव्य रूप से स्वागत…

सरायकेला:कल्याण पात्रा 

Advertisements
Advertisements

मुहर्रम त्योहार दुनिया भर में मनाया जा रहा है और आज मोहर्रम की नवमी है इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत ही सादगी के साथ इस त्यौहार को मना रहे हैं। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली गौसनगर में मोहर्रम त्यौहार के शुभ अवसर पर आजसु पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शामिल हुए जहां कपाली की जनता ने उनका भाव स्वागत किया। इस मौके पर हरे लाल महतो ने कहा के जो प्यार और सम्मान कपाली के गौस नगर के लोगों ने मुझे दिया है इससे मैं बहुत खुश हूं ।

उन्होंने सभी को मोहर्रम की बधाई और शुभकामनाएं दी वही कपाली के वार्ड पार्षद इरफान अंसारी ने कहा कि मैं हरेलाल महतो जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अपना कीमती वक्त निकाल कर हम लोगों के बीच आए आने वाले समय में कपाली के जनता उनके साथ खड़ी होगी और 2024 में ईचागढ़ विधानसभा के हरेलाल महतो विधायक होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहर्रम कमेटी के मोहम्मद साजिद उर्फ बाबू, समाजसेवी सफदर अली, समाजसेवी अली अख्तर उर्फ बच्चु, समाजसेवी इरफान अंसारी, समाजसेवी संतोष महतो, मोहम्मद समसी, मोहम्मद ओसाब, मोहम्मद असलम समेत बोनदी अखाड़ा कमेटी के सरफरसथ समेत सदस्यगण मौजूद थे ।