Advertisements
Spread the love

आदिवासी युवक पर मध्यप्रदेश में किए गए मूत्र विसर्जन से आक्रोशित हुए जिले के कांग्रेसी, किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन…

सरायकेला : संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मध्य प्रदेश के विधायक के प्रतिनिधि द्वारा आदिवासी युवक के मुंह पर किए गए मूत्र विसर्जन की सूचना पर जिले के कांग्रेसी आक्रोशित हुए। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गैरेज चौक पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव प्रेर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव धीरेंद्र नाथ महतो, जिला महामंत्री टुकुन भंज, जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, वैजयंती बारी, फूलों तायसुम, खिरोद सरदार, रीना सिंह, हीरालाल महतो, सचिन हेंब्रम, राजू तांती, वीरेंद्र नायक सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।

मौके पर जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि आदिवासियों के हित का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार की पोल खुलने लगी है। ऐसे घृणित कार्य की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि दोषी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना पर कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।