Advertisements

हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ग्रामीण और संघ 10 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे आमरण अनशन…
सरायकेला : संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आगामी 10 जुलाई को भाजपा नेता रमेश हांसदा ग्रामीणों के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करेंगे। सर्किट हाउस सरायकेला में बैठक कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जनहित के मुद्दे के 10 मांगों को लेकर उनके नेतृत्व में ग्रामीणों का आमरण अनशन 10 जुलाई से किया जाएगा।
जिसमें शारदाबेड़ा हुदू को डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति एवं राजनगर नगर प्रखंड विकास संघर्ष समिति द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर मनसा मुर्मू, रामू सरदार, रामेश्वर मंडल, गोलक प्रधान, राम प्रसाद महतो, सीताराम हांसदा, चतुर हेंब्रम, सिविल देवगम, परेश महतो, ठाकुरा मुर्मू, माइकल महतो, सपन महतो, चिन्मय महतो एवं विशु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : आईकॉनिक सप्ताह के अवसर पर पीएनबी आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों ने निकाली साइकिल रैली...
बहरागोड़ा में झामुमो प्रखंड कमेटी और विभिन्न पंचायत के कार्यकर्ताओं का हुआ समीक्षा बैठक, विधायक ने क...
सरायकेला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकला मोहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब...

