Advertisements
Spread the love

अंजू बनी झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सरायकेला प्रखंड परिसर में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता चांडिल प्रखंड अध्यक्ष शकुन्तला महतो ने की। बैठक के दौरान सरायकेला प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव व कोष्धायक्ष का चुनाव प्रखंड के सभी सेविका, सहायिकाओं की सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष अंजू गागराई, उपाध्यक्ष पार्वती पांडेया, सचिव मीरा महतो व कोषाध्यक्ष हेमलता प्रधान को चुना गया।

इस प्रक्रिया को चांडिल प्रखंड अध्यक्ष शंकुन्तला महतो, कोषाध्यक्ष देवतीवाला महतो ने संपन्न कराया। बैठक के दौरान झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा कृष्णा महतो के साथ शीला देवी, मंजूदा महतो, रायमुनी मार्डी सहित 135 सेविका व सहायिका उपस्थित रही।

You missed