Spread the love

अनगड़ा के डूमर कोचा जरगा और पैका बंगला टोली में 25 KVA ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

रांची । अनगड़ा प्रखंड के पंचायत पैका अंतर्गत ग्राम डूमर कोचा जरगा और ग्राम पैका बंगला टोली में आज 25 KVA के दो नए बिजली ट्रांसफार्मरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति खिजरी विधानसभा के माननीय विधायक श्री राजेश कच्छप की अनुशंसा पर मिली है।

इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक श्री कच्छप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया। उनका कहना था कि इससे गाँव में बिजली की समस्याओं का समाधान होगा और दैनिक जीवन में सुधार आएगा।

उद्घाटन समारोह में खिजरी के पूर्व युवा अध्यक्ष जितेन्द्र महतो की अगुवाई में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें महेश महतो, दिलेश्वर महतो, राजु कच्छप, बसंत उरांव, बिंदेश्वर महतो, मनसा महतो, राजु महतो, मोती महतो, राम महतो तथा दीपक कुमार महतो शामिल थे।

ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

You missed