Advertisements
Spread the love

आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा दिल्ली ब्रांच के कलाकार फ्रांस के लिए हुए रवाना…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। फ्रांस के पेरिस में 12 दिनों तक आयोजित होने वाले ताल तरंग, आरता एवं मंडपा आदि नृत्य महोत्सव में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा दिल्ली ब्रांच के कलाकार सरायकेला छऊ नृत्य शैली का जलवा बिखेरेंगे। इसे लेकर संस्था के प्रमुख पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में कलाकारों का दल फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए रवाना हुआ।

संस्था के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दल में शामिल छऊ नृत्य कलाकार शुभम आचार्य, सपन आचार्य, पुलकित गुप्ता, बीना चौधरी एवं कुलदीप वशिष्ठ सहित अन्य द्वारा 17 नवंबर से 29 नवंबर तक फ्रांस के विभिन्न शहर में आयोजित नृत्य महोत्सव में भाग लेकर सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।