Spread the love

समाज सेवी अजय कुमार गोप के प्रयास से खोकरो में लगेगा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर…

राजनगर:रविकांत गोप

Advertisements
Advertisements

राजनगर प्रखंड के गोबिन्दपुर पंचायत के खोकरो में आगमी 19 नवंबर रविवार को संजीव नेत्रालय द्वारा एकदिवसीय निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकटी परिसर में आयोजित की गई है।वहीं शिविर के आयोजन कर्ता खोकरो गाँव के समाज सेवी अजय कुमार गोप ने कहा : ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे लोग है जो अत्यंत गरीब है और कई लोग नेत्र संबंधित बीमारी है।

जिसकी जाँच व ऑपरेशन के लिए वे असमर्थ है।इसलिए कोल्हान के सबसे बड़े नेत्रालय चाईबासा के संजीव नेत्रालय के नेत्र डॉक्टर और उनकी टीम को लाया गया है।जो इस शिविर में नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र जाँच व मोतियाबिंद ऑपरेशन करेंगे।अतः उन्होंने क्षेत्र की जनता व नेत्र रोगियों से आगामी 19 नवंबर को शिविर में पहुंच कर निःशुल्क जाँच करवाने की अपील की है।

You missed