Advertisements
Spread the love

खुदीपीढ़ के हरि संकीर्तन में शामिल हुई विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। खरसावां के खुदीपीढ़ में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति की ओर से 16 प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया. हरि संकीर्तन में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की.

हरि संकीर्तन में बांकुड़ा के दुर्योधन दास गोस्वामी, ईचागढ़ के देवेंद्र पांडे, टीकर के बीरू सिंह चपड़ी, झालदा के महानन्दा गोस्वामी, पटमदा के दुलु दास, पोटका के रजनी दास व खुदीपीढ़ के मनबोध प्रधान के कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया. वहीं शुक्रवार को कुंज विसर्जन व धुलौट के साथ हरि संकीर्तन का समापन हुआ.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, नागेन सोय, रुपु प्रधान, लखिन्द्र प्रधान, मिनोकेतन प्रधान आदि उपस्थित रहे.