Advertisements
Spread the love

खरसावां विस सीट से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने पूजा अर्चना कर किया नामांकन दाखिल।

राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और खरसावां मे टेंडर घोटाले सर्वविदित है: अर्जुन मुंडा।

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में जिला कार्यालय में शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले श्री बोदरा ने पूजा अर्चना कर घर से निकले। साथ ही अपने समर्थकों के साथ सीनी चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर नमन करते हुए जुलूस के रूप में कार्यकर्ताओं के जयकारों के बीच जिला समाहरणालय पहुंचे और नामांकन किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि खरसावां की जनता निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बनाएगी। साथ ही सोनाराम बोदरा जीत दर्ज करेंगे।

Advertisements

वर्तमान समय खरसावां की जिस तरह से दुर्दशा है। उसे दुर्दशा से निकलने के लिए भाजपा का नेतृत्व खरसावां को चाहिए। श्री बोदरा ने जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र का सेवा किया है। उनके कार्य की प्रशंसा हुई है। हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहे। और एक योग्य उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि इस राज्य को नीतिगत रूप से ऐसे विषयों पर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जो पॉलिसी पैरालिसिस के रूप में यह राज्य पिछले 5 वर्षों में बहुत ही राज्य के नागरिकों का नुकसान हुआ है।

क्योंकि इतनी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। एक गति जो राज्य के विकास के लिए होना चाहिए ठप पड़ गया है। श्री मुंडा ने कहा कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है। और खरसावां टेंडर घोटाले सर्वविदित है। जो किस तरीके से लोग उसमें जुड़े हुए हैं और उसमें शामिल है। और करोड़ों करोड़ों रुपए की टेंडर बाट कर रहे हैं। वहीं खरसावां की भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए दी है। उसे जिम्मेदारी को निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उस क्षेत्र से नेतृत्व करते आ रहे हैं। उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। खरसावां विधानसभा क्षेत्र भाजपा का परंपरागत सीट रही है। वर्तमान में जो खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक के उनके कार्यकाल से जनता नाखुश है। जनता जानती है कि 2019 में जिन वादों को लेकर झामुमो सरकार बनाया था।

वह हर मोर्चे पर विफल हैं। इसलिए पूरे झारखंड में ही कमल खिलेगा। साथ ही साथ खरसावां में कमल खिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मंगल कांडाईबुरू, सुजीत प्रधान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता शंभू मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?