Spread the love

आमरण अनशन पर बैठे रमेश हांसदा के समर्थन में पहुंचे भाजपाई…

सरायकेला/ संजय मिश्रा। हूदू डूमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कालेज की मांग पर अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे भाजपा नेता रमेश हांसदा को समर्थन देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, नगर के महामंत्री सुमित चौधरी, राजकुमार सिंह, अमर गोप अनशन स्थल पहुंचे। अनशन के दूसरे दिन अनशनकारी लालचंद महतो की तबीयत बिगड़ने लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि रमेश हांसदा और उनके साथियों द्वारा पिछले दो वर्षों से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से उठा रहे हैं। आंदोलन के दूसरे दिन समर्थन देने वालों में भाजपा युवा नेता विशू महतो, सपन महतो, कृष्णा सरदार, अर्जुन महतो, पवन महतो, राकेश महतो, दिवाकर महतो एंव सरायकेला नगर के कई गणमान्य व्यक्ति आये।

Advertisements
Advertisements

You missed