Spread the love

सहायक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में विसंगतियों को लेकर भाजयुमो ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड सरकार द्वारा निकाली गई 26 हजार सहायक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में विसंगति एवं स्थानीय नीति परिभाषित करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कमेटी द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य की अध्यक्षता में किए गए उक्त धरना प्रदर्शन को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सह सिंहभूम लोक सभा प्रभारी उदय सिंहदेव, एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, रमेश हांसदा, भाजपा नेत्री सारथी महतो एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय ने संबोधित किया।

अपने संबोधन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने कहां की राज्य सरकार राज्य के युवाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने सरकार से अविलंब सहायक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में संशोधन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी बहाली प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुआ है और मामला हाईकोर्ट पहुंच गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों सीटेट पास अभ्यर्थी रोजगार से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी गलत नीति की वजह से 26 हजार क्या 26 युवाओं को भी नौकरी मिलना संभव नहीं है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मिलन सिन्हा, सह प्रभारी श्वेता, प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्वांसी, युधिष्ठिर महतो, अमरीश गोस्वामी, विश्वजीत प्रधान एवं सोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।