Spread the love

रुआर-2024 को लेकर प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा । प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती यस्मिता सिंह की अध्यक्षता में सरायकेला प्रखंड कार्यालय के सभागर में रूआर-2024 (बैक टू स्कूल) का प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी 14 अगस्त तक चलने वाले रुआर-2024 कार्यक्रम में वैसे सभी बच्चों को स्कूल में पुनः नामांकन कराना है जो पूर्व में विद्यालय में नामांकित है,

Advertisements
Advertisements

परन्तु नियमित विद्यालय नहीं जाते हैं और वैसे बच्चे जो विद्यालय में नामांकित है परन्तु लंबे समय से विद्यालय अनुपस्थित है, तथा वैसे बच्चे जो वर्ग पांच, वर्ग आठ तथा वर्ग 10वीं में उत्तीर्ण के पश्चात विद्यालय में नामांकित नहीं कराए हैं। स्वागत संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी पंचायत समिति के सदस्य, सभी मुखिया तथा संकुल संचालक एवं संकुल साधन सेवियों को इस कार्य में सेवा भावना के तहत हर गांव के वैसे ही बच्चों को जागरूक करने का आग्रह किये।

बैठक में सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार महतो, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार, जेएसपीएस के सदस्य, आकांक्षी प्रखंड फ़ेलो, सीनी टाटा ट्रस्ट के सदस्य प्रखंड के सभी संकुल संचालक तथा संकुल साधन सेवी अपस्थित रहे।

You missed