Spread the love

झारखंड सामाजिक कल्याण समिति द्वारा 800 छठ व्रतियों के बीच किया गया लौकी का वितरण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला: लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर शुक्रवार को झारखंड सामाजिक कल्याण समिति द्वारा छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच लौकी का वितरण किया गया। झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल के नेतृत्व में आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक में शिविर लगाकर छठ व्रतियों के बीच 500 लौकी का वितरण किया गया।

इसके अलावे विश्वकर्मा मंदिर सोनारी एयरपोर्ट के समीप छठ व्रतियों के बीच 300 लौकी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता देवी,पूनम देवी,राहुल पटेल, अशोक एंथोनी व राममोहन राव समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

You missed