Advertisements
Spread the love

₹30000 की सुपारी देकर पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर कराई थी अपने पति की हत्या; साजिशकर्ता पत्नी और उसका प्रेमी चढ़े पुलिस के हत्थे; दोनों शूटर अभी भी फरार…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला । सरायकेला पुलिस ने 15 दिनों बाद सहदेव महतो हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। जिसमें हत्याकांड के साजिशकर्ता सहदेव महतो की पत्नी सुलेखा महतो और उसके प्रेमी जयसेन कुंभकार को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि हत्याकांड के दो शूटर अशोक लायक उर्फ अशोक नायक कथा मेघनाथ नाथ कुंभकार अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सरायकेला पुलिस की लगातार छापेमारी जारी है।

मामले के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि बीते 21 जून की सुबह सूचना मिली की सरायकेला थाना अंतर्गत झापड़ागुढ़ा और टेंटोपोसी के बीच एक लाश पड़ा हुआ है। आवश्यक कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान दुगनी गांव निवासी सहदेव महतो के रूप में हुई थी। सरायकेला थाना कांड संख्या-75/2023 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि मृतक सहदेव महतो की पत्नी सुलेखा महतो का बीरबांस निवासी जयसेन कुंभकार के साथ नाजायज संबंध है। जिस पर सरायकेला पुलिस द्वारा परंपरागत तरीके से अनुसंधान करते हुए जयसेन कुंभकार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के क्रम में उसने नाजायज संबंध तथा प्रेमिका के साथ मिलकर साजिश के तहत सहदेव महतो की हत्या करवाने की बात स्वीकार की। इसके बाद जयसेन की प्रेमिका सुलेखा महतो को पुलिस द्वारा आमने-सामने कर पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर साजिश के तहत सहदेव महतो की हत्या करवाने की बात स्वीकार की।

दोनों के द्वारा बताया गया कि सहदेव महतो की हत्या करवाने के लिए उन्होंने ₹30000 अशोक लायक उर्फ अशोक नायक तथा मेघनाथ नाथ कुंभकार को दिया गया था। मौका पाकर अशोक लायक उर्फ अशोक नायक तथा मेघनाथ नाथ कुंभकार दोनों ने मिलकर झापड़ागुढ़ा और टेंटोपोसी के बीच बीते 20 जून को गोली मारकर सहदेव महतो की हत्या कर दिए थे।

छापामारी दल में सरायकेला थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, सीमा सुनीता किस्कू और सरायकेला थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?