Advertisements
Spread the love

लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांग मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर टाउनहॉल सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का किया गया…

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का अनावरण कर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ कर भाग लेने तथा अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करने का किया गया अपील…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां जिला में मतदाताओं की भागीदारी एवं वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने सहित नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है।

इस क्रम में सोमवार को नगर भवन सभागार सरायकेला में दिव्यांग मतदाताओं के लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, डिस्ट्रिक आइकॉन पीडब्लूडी रघुनंदन महतो एवं अन्य मंचासीन अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी खरसावां विधानसभा-सह-अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से उपस्थित हुए दिव्यांगजनों से निर्वाचन संबंधित जानकारियां साझा की।

 

तत्पश्चात उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाएं, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान के प्रावधान, दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान केंद्र तक आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था तथा मतदान केंद्र पर दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सहायक उपकरण आदि की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का अनावरण कर जागरूक मतदाता होने की पहचान देते हुए सभी से मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट आइकॉन पीडब्लूडी रघुनंदन महतो ने समस्त जिलेवासियों तथा सभी दिव्यांगजनो से अपील करते हुए कहा कि हमारे इच्छा शक्ति के आगे दिव्यांगता बाधक नहीं हो सकती।

हम सभी मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है। आगामी 13 मई को सिंहभूम एवं खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र तथा 25 मई को रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र में बढ़चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग करें।

You missed