Advertisements
Spread the love

जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ की चांडिल अनुमंडल स्तरीय हुई बैठक; 3 को विधानसभा के समक्ष अनशन कार्यक्रम में शामिल होने की बनी रणनीति…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। वर्ष 2012 के नियमावली के तहत सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ द्वारा रांची स्थित विधानसभा के समक्ष प्रमंडलवार अनशन किया जा रहा है। जिसमें कोल्हान प्रमंडल के जेटेट पास सहायक अध्यापकों द्वारा आगामी 3 अगस्त को विधानसभा के समक्ष अनशन किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर चांडिल प्रखंड में चांडिल अनुमंडल स्तरीय जेटेट पास सहायक अध्यापकों की बैठक संपन्न हुई।

रंजीत प्रमाणिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में अनशन कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति का संकल्प लेते हुए सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से धनंजय गोप, भीष्म देव सिंह मुंडा, दिलीप कुमार मंडल, पीएच सपन, खगेंद्र नाथ प्रमाणिक, बृज बिहारी दुबे, गौर सिंह मुंडा, कपिलदेव महतो, चितरंजन महतो, प्रदीप कुमार महतो, सदानंद महतो, अमिय कुमार महतो, बुद्धेश्वर महतो, संगीता हांसदा, सिमती मुर्मू सहित अन्य उपस्थित रहे।