अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक ने किया छऊ योग…
सरायकेला (संजय मिश्रा) ।
Advertisements

Advertisements

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के पूर्व निदेशक छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छऊ नृत्य के साथ योग करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर छऊ योग करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला अपने आप में संपूर्ण योगाभ्यास है। उन्होंने स्वस्थ जीवन और निरोगी काया के लिए सभी से नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील की।

