Advertisements

छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक का बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची में हुआ स्वागत…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक का रांची स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में स्वागत किया गया। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची में रोल ऑफ़ झारखंड इन ग्लोरिफाइंग इंडिया विथ स्पेशल रेफरेंस टू एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स विषय पर आयोजित सेमिनार में छऊ डांस के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सह राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

