Advertisements
Spread the love

नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ के आवेदन पर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान; श्री चौधरी ने जताया आभार…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बीते 10 अगस्त को उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले में मुर्शिदाबाद की पहचान बताकर अनैतिक तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव ने संज्ञान लेते हुए पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव के कार्यालय पत्र का हवाला देते हुए मनोज कुमार चौधरी द्वारा संज्ञान में ले गए मामले पर जांचोंपरांत नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई करने को कहा है। इसे लेकर सरकारी स्तर पर जारी हुए पत्र पर खुशी जाहिर करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने मुख्य सचिव को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। मनोज कुमार चौधरी ने कहा है कि यह पूरा मामला राज्यहित और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण है।

You missed