Advertisements
Spread the love

वरिष्ठ नागरिक गृह आश्रम में चला सफाई अभियान…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक गृह आश्रम सरायकेला में सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान समिति द्वारा पूरे आश्रम परिसर की साफ सफाई करते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया और सभी के साथ स्वच्छता को लेकर श्रमदान किया गया।

समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक गृह के नागरिकों से बातचीत करते हुए अपनी जानकारी साझा किया गया। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You missed