Advertisements
Spread the love

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया

शांतिपूर्ण सत्याग्रह…..

सरायकेेला (संजय मिश्र) कांग्रेस पार्टी द्वारा ईडी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ जारी रहने तक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दुर्गा मंदिर मैदान के पास शांतिपूर्ण सत्याग्रह प्रारंभ किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कु द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य किंकर दास, लाल बहादुर सहदेव ,विशु हेंब्रम, जगदीश नारायण चौबे, अवदेश सिंह, रिजवान खान, होपना हेमब्रॉम, बलभद्र महतो, कोंदो कुम्हार,शंकर लोवादा, गौरी शंकर,राहुल मुदी, सीताराम सरदार एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

You missed