Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी की सिंहभूम लोकसभा समन्वयक की हुई बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सिंहभूम लोकसभा समन्वयक की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला परिसदन में किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी और सिंहभूम लोकसभा सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी श्रीमती गीता कोड़ा एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी के सांगठनिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार से प्राप्त किया।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, संदीप गोप, सभी प्रखंड अध्यक्ष, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्य रथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, टुकुन भंज, राणा सिंह, खिरोड़ सरदार, राज बागची, महिला जिलाध्यक्ष वैजयंती बारी, तसलीमा मल्लिक, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, रीना सिंह, मुबारक मोमिन, जगदीश नारायण चौबे, गंभीर सिंह, रिजवान खान, रमेश ठाकुर, सरबजीत प्रसाद, मोनू झा, पीके मिश्रा, रितेश पासवान प्रकाश महतो आदि उपस्थित रहे।