Spread the love

सरायकेला विधानसभा हॉट सीट अब कांग्रेस की भी नजर; सरायकेला पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि…..

कांग्रेस करेगी गठबंधन धर्म का पालन; चुनाव स्टीयरिंग कमिटी का होगा अंतिम निर्णय; परंपरागत सीटों के अलावा बदले समीकरण पर होगी नजर…

सरायकेला: संजय मिश्रा । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश अपने कोल्हान दौरे के क्रम में सरायकेला पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद वे परिसदन में पहुंचे। जहां पूर्व प्रत्याशी रहे कालीपद सोरेन के साथ प्रेस से मिलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी संवाद आपके साथ कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत वे पार्टी कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों, और स्थानीय जन तथा बुद्धिजीवियों से मिलकर परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं। और क्षेत्र में जिसका अच्छा रिस्पांस प्राप्त हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से गठबंधन धर्म का पालन करेगी।

बावजूद इसके अपनी परंपरागत सीटों और वर्तमान में बदले समीकरण को ध्यान में रखा जाएगा। सरायकेला विधानसभा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में आना और जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसका असर पार्टी पर जरा भी नहीं पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गठबंधन पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से सांसद रही गीता कोड़ा के पार्टी से जाने के बाद गठबंधन धर्म के तहत वहां से महागठबंधन की प्रत्याशी विजयी रही है।

इसलिए सरायकेला विधानसभा सीट भी घटना को दोहरा सकता है। मौके पर पूर्व प्रत्याशी कालीपद सोरेन ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत स्तंभ के रूप में तैयार हुई है। और आगामी विधानसभा चुनाव में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements