Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक; शिलान्यास-उद्घाटन-सह- परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की रुप रेखा पर बिंदुवार चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के आगामी 30 जून को राजनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।

Advertisements

उद्घाटन शिलान्यास सह परिसम्पति वितरण कार्यक्रम में आगमन की तैयारी को लेकर बिंदुवार समीक्षा कर आगामी 26 जून को विभिन्न विभाग द्वारा उद्घाटन शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण हेतु सूची जिला योजना कार्यालय में उपलब्ध करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त द्वारा राजनगर प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज राजनगर में आयोजित होने वाले शिलान्यास उद्घाटन सह परिसम्पति वितरण कार्यक्रम की रुप-रेखा को लेकर बिंदुवार चर्चा किया। इसके पश्चात उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के आवागमन, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, अग्निशमन दल एवं चिकित्सा दल की उपस्थिति तथा समुचित मात्रा में पेयजल एवं विधुत आपूर्ति समेत विभिन्न तैयारियों को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए सम्बन्धित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार, नगर आयुक्त आलोक कुमार दुबे, प्रशिक्षु IAS कुमार रजत, निदेशक DRDA, अपर उपायुक्त एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed