Advertisements

सावन शुरू होने से पहले सरायकेला के भैरव शाल स्थित सिद्ध भैरव पीठ में भक्तों का हुजूम उमड़ा…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सावन शुभारंभ से पूर्व सरायकेला के भैरव शाल स्थित प्राचीन सिद्ध भैरव पीठ पर श्रद्धालुओं ने अष्ट भैरव एवं देवाधिदेव महादेव के शिवलिंगों पर जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। मौके पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि प्राचीन भैरव सिद्ध पीठ सरायकेला का ऐतिहासिक स्थल है।
यहां भैरव पीठ के साथ देवाधिदेव महादेव शिवलिंग के रूप में यहां विराजित हैं। और चारों तरफ बिल्वपत्र के वृक्ष धार्मिक वातावरण को और आनंदित और रोमांचित बना रहे हैं। उन्होंने बाबा भैरव और महादेव से क्षेत्रवासियों के कुशल क्षेम की मंगल कामना की।
Related posts:
SARAIKELA NEWS: स्वच्छ विद्यालय स्वास्थ्य बच्चे अभियान के तहत स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पूर्...
चौका थाना की पहल:- चौका पंचायत के दुरबाजपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल-हॉकी मैच, खिलाड़ियो...
सड़क दुर्घटना युवक के बांए पैर में गंभीर चोट, 25 वर्षीय युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप धायल...

