Advertisements

सावन शुरू होने से पहले सरायकेला के भैरव शाल स्थित सिद्ध भैरव पीठ में भक्तों का हुजूम उमड़ा…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सावन शुभारंभ से पूर्व सरायकेला के भैरव शाल स्थित प्राचीन सिद्ध भैरव पीठ पर श्रद्धालुओं ने अष्ट भैरव एवं देवाधिदेव महादेव के शिवलिंगों पर जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। मौके पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि प्राचीन भैरव सिद्ध पीठ सरायकेला का ऐतिहासिक स्थल है।
यहां भैरव पीठ के साथ देवाधिदेव महादेव शिवलिंग के रूप में यहां विराजित हैं। और चारों तरफ बिल्वपत्र के वृक्ष धार्मिक वातावरण को और आनंदित और रोमांचित बना रहे हैं। उन्होंने बाबा भैरव और महादेव से क्षेत्रवासियों के कुशल क्षेम की मंगल कामना की।
Related posts:
सरायकेला:भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 के सफल छात्र-छात्राओं को कल गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायके...
Garhwa News : शहीद परीखा पासवान सीआरपीएफ जवान का शव तिरंगा में लिपटा पैतृक गांव खरौंदा पहुंचा....
Saraikela : कुचाई थाना प्रभारी विधि व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के बीच शिक्षा का भी जगा रहे हैं अलख.....

