
जिला बार एसोसिएशन चुनाव: मतदान के दौरान आधार कार्ड या आईडी प्रूफ लेकर आना होगा अनिवार्य…
सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी पूरी जोर शोर से की जा रही है। जिसके तहत शनिवार को छह नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। पहले 197 मतदाता थे। लेकिन छह नए मतदाताओं को जोड़ने के बाद मतदाता अधिवक्ताओं की संख्या अब 203 हो गई है।
शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी अजीत कुमार दास, सहायक चुनाव अधिकारी प्रणव सिंहदेव व दीनदयाल मिश्रा के द्वारा एक बैठक में निर्णय लिया गया कि पुराने बार भवन, भवन संख्या-1, जहां लाइब्रेरी भवन भी है, वहीं पर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ में मतदान के दौरान जो भी अधिवक्ता पहुंचेंगे। उन्हें अपने पास आधार कार्ड या आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य होगा। बिना आईडी प्रूफ के वे मतदान नहीं कर पाएंगे।
जहां चुनाव प्रक्रिया सात मई को सुबह 7:30 बजे से साढ़े बारह बजे तक संपन्न होगी। एवं दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी। इस आशय को लेकर बार काउंसिल झारखंड की ओर से दो आब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं।
ऑब्जर्वर राजेश कुमार शुक्ला जो वर्तमान में झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन भी है तथा अनिल कुमार महतो जो वर्तमान में बार काउंसिल झारखंड के सदस्य हैं, इन दोनों की उपस्थिति में यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

