Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का मनाया जन्मदिन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का जन्मदिन स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस आदित्यपुर में उपस्थित कांग्रेसी जनों के बीच केक काटकर मनाया गया। सभी ने राजेश ठाकुर के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश ठाकुर का 2 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही प्रभावकारी एवं सांगठनिक दृष्टिकोण से उद्देश्य पूर्ण रहा है। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी झारखंड में शानदार प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, दल के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, वरिष्ठ नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जमाल अशरफ बबन, जिला महासचिव खिरोद सरदार, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, रमाशंकर पांडे, महासचिव कुणाल राय, संदीप गोप, अरुण पांडे, रमेश ठाकुर, दीपक यादव, रमेश महतो, राकेश ठाकुर, नितेश सिंह, गणेश सरदार,अभिषेक पांडे, दिलीप महतो, राहुल प्रमाणिक, दीपक झा आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed