
जेटेट सफल सहायक अध्यापकों ने की जिला स्तरीय बैठक; सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली का विरोध करते हुए आगामी 22 से राज भवन के समक्ष प्रस्तावित राज्य स्तरीय अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शत प्रतिशत सहभागिता का लिया संकल्प…
सरायकेला:संजय मिश्रा
सरायकेला। राज्य सरकार द्वारा दी गई सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली का विरोध करते हुए जेटेट सफल सहायक अध्यापक संघ सरायकेला-खरसावां एक महत्वपूर्ण बैठक गौरांगडीह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष बादल सिंह सरदार ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण है।
जिसका संघ कड़ा विरोध करती है। और उक्त नियमावली को बनाने वाले पदाधिकारियों के गैर झारखंडी मानसिकता का पर्दाफाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से अधिक समय से झारखंड के नौनिहालों का भविष्य संवार रहे झारखंड के भूमिपुत्र और नियमानुसार सहायक शिक्षक बनने की सभी अर्हता पूरी कर रहे जेटेट सफल सहायक अध्यापकों को जारी की गई रिक्ति में 50% के आरक्षण का लाभ देते हुए सीधा समायोजन किया जाए।
अन्यथा की स्थिति में अपने वाजिब अधिकार के लिए प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जीने मरने का उग्र आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली से राज्य भर के जेटेट सफल सहायक अध्यापकों में भारी आक्रोश है। बैठक को संघ के अतुल चंद्र महतो, तिलक प्रसाद महतो, मनोज कुमार महतो, इंद्रदेव महतो, अगनू राम महतो, मनोज महतो, शिव शंकर सुरेन, नरेश कुंभकार, गोविंद महतो, सोना किस्कू, कौशल्या महतो, आशा महतो, मेनका महतो, रेणु सोरेन, वंदना कुमारी दास, अशोक कुमार महतो, हाँगो मार्डी, अमियो कुमार महतो, चितरंजन महतो, रसराज महतो, रयबु नाथ एवं जगदीश साव ने भी संबोधित किया।
Related posts:
