Advertisements
Spread the love

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर बंद पाए गए तीन जन वितरण प्रणाली के दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए किया शो कॉज।

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत ने बुधवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदार नरेश सिंह कर्मा, पूर्णमासी जायसवाल एवं राजेश जायसवाल के जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उक्त तीनों दुकाने बंद पाई गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इन दुकानों का निरीक्षण किया गया है। और निरीक्षण के क्रम में दुकाने बंद पाई गई हैं। साथ ही उक्त दुकानदारों का जून महीने के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण की स्थिति अच्छी नहीं है।

दुकानदारों के ऐसे क्रियाकलाप के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उक्त तीनों जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि खाद्यान्न वितरण सहित सरकार की योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन को लेकर औचक निरीक्षण का दौर जारी रहेगा। इसमें कोताही करते पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

You missed