Advertisements
Spread the love

डॉ अजय कुमार ने किया मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मां भवानी यूथ क्लब हरिओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पंचमी के अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व एसपी डॉ अजय कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता के रूप में उपस्थित डॉ अजय कुमार ने एनाकोंडा थीम पर आधारित क्लब के पूजा पंडाल को अद्भुत, आकर्षक एवं जैव संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल बताया।

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, रांची से पधारे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय पांडे, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, पूर्वी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, सुरेश धारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, वैजयंती बड़ी, बबलू झा, जितेश उज्जैन, अभिजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

बताया गया कि इस वर्ष पूजा समिति द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से एनाकोंडा के थीम पर बहुत ही आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण करवाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ी रही।