Advertisements
Spread the love

गम्हरिया पुलिस के प्रयास से चोरी हुए मोबाइल मिले वापस, मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे में दिखी खुशी की लहर…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत से बीते दिनों गुम हुए 21 मोबाइल फोन पुलिस की तत्परता से बरामद किए गए। गम्हरिया थाना परिसर में शिविर लगाकर ये सभी 21 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। मोबाइल पाने वाले अधिकांश लोगों के खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

मौके पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन बरामद होने की आस छोड़ दी थी। लेकिन सरायकेला और गम्हरिया पुलिस की हाईटेक तत्परता का नतीजा है कि आज खोए हुए मोबाइल फोन लोगों को वापस मिल रहे हैं। इससे पूर्व पुलिस को आवेदन मोबाइल फोन गिरने व गुम संबंधित प्राप्त हुए थे। जिनके आईएमइआई नंबर के साथ टेक्नोलॉजी ट्रैकिंग का प्रयोग करते हुए सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा शिविर में पहुंचे और सभी लोगों के मोबाइल फोन वापस किए गए।

इस मौके इन्होंने ने बताया कि सीमित संसाधन ,साइबर थाना जिले में गठित नहीं होने के बाद भी पुलिस की तत्परता से सभी खोए हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं, इन्होंने बताया कि आगे भी पुलिस इसी तत्परता के साथ कार्य करेगी। वर्तमान समय में मोबाइल फोन हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। फोटो, वीडियो के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और हमारे कांटेक्ट नंबर सेव रहते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन का चोरी या गुम हो जाना सबसे तकलीफ देय समय होता है। लेकिन जब यह वापस मिलता है तो व्यक्ति के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है ।ऐसा ही कुछ मंजर सोमवार को गम्हरिया थाना परिसर में देखने को मिला।

You missed