
जिप सदस्य शंभू मंडल के प्रयास से युवक मिला अपने परिवार से; माता-पिता ने जताया आभार।
सरायकेला : संजय मिश्रा। बीते 5 दिनों से पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो रोलाडीह के हतनाटोंडा का रहने वाला 16 वर्षीय कृष्णा सामड कोलाबीरा क्षेत्र में भटकते हुए स्थानीय मंदिर में शरण लिया हुआ था। मानसिक रूप से कमजोर कृष्णा अपना पता बताने में सक्षम नहीं हो पा रहा था।

जिसकी सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने मौके पर पहुंच कर उसका हाल जाना। और उसकी देखरेख एवं उसके प्रतिदिन के भोजन की व्यवस्था होटल संचालक तारक नायक के सहयोग से की। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त युवक कृष्णा के परिजनों का तलाश प्रारंभ किया। जिसके बाद युवक को ढूंढते हुए उसके पिता गोंदो सामड और माता नानी का सामड जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल से संपर्क कर कोलाबीरा पहुंचे।
जहां जिला परिषद सदस्य समूह मंडल ने कृष्णा सामड को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। युवक कृष्णा सामड के अच्छी प्रकार से देखरेख करते हुए उसके माता-पिता की तलाश कर उनके सुपुर्द किए जाने पर माता-पिता ने काफी खुशी जताते हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल का आभार प्रकट किया।
Related posts:

