Spread the love

हाथी प्रभावित रबनी गोराई को मिलेगा मुआवजा: अजय कुमार साहू…

सरायकेला – संजय मिश्रा

सरायकेला। ईचागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात टीकर पंचायत अंतर्गत वनकाटी गांव में स्थानीय निवासी रबनी गोराई के घर को जंगली हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर डाला। सिर्फ यही नहीं, उनके घर में रखा तकरीबन एक क्विंटल धान और एक क्विंटल चावल भी हाथी डकार गए। साथ ही उनके खेत में लगे धान के बिचड़ों को भी हाथियों ने रौंद डाला।

घटना की खबर पाते ही शनिवार को अहले सुबह कांग्रेस नेता अजय कुमार साहू और टीकर ग्राम प्रधान माणिक घोष पीड़ित के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। तत्काल अपने प्रयासों से वन विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाकर हाथियों की वजह से हुए नुकसान की जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने रबनी गोराई को विभाग की ओर से क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया। मौके पर कांग्रेस नेता श्री साहू ने कहा कि जंगली हाथियों की समस्या पूरे ईचागढ़ में दिनों-दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। कई मौकों पर जंगली हाथियों से जानमाल की भी क्षति हुई है।

इस वजह से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। वन विभाग तत्काल इसका स्थायी समाधान करे अन्यथा कांग्रेस वृहत आंदोलन छेड़ेगी।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…