Advertisements
Spread the love

4.68 की लागत से 234 फीट पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास…

सरायकेला  संजय मिश्रा ।

Advertisements

कुचाई प्रखंड अंर्तगत पोंडाकाटा पंचायत के चिरूडीह टोला के सातारीसाई में 4.68 लाख की लागत से 234 फीट लंबी पीसीसी सड़क का शिलन्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा का स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि चिरूडीह टोला सातारीसाही में सड़क की आवश्यकता को देखते हुए जिला परिषद की निधि से सड़क निमार्ण की स्वीकृति दिया गया है। ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की असुविधा का सामना करना नही पड़े। मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें गांव की समस्या से अवगत कराया।

You missed