Advertisements
Spread the love

सरायकेला एथलेटिक क्लब और सरायकेला-खरसावां हॉकी क्लब को लेकर की गई आम सभा…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला के तितिरबिला में ज्योतिष लकड़ा की अध्यक्षता में सरायकेला एथलेटिक क्लब और सरायकेला-खरसावां हॉकी क्लब की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ऐसे खेलों के इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। बैठक में उक्त सभी खेलों में गांव के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

आमसभा में बताया गया कि खिलाड़ियों को खेल संबंधी सभी प्रकार की जानकारी एक्सपर्ट द्वारा दिया जाएगा। आमसभा में सर्वसम्मति से क्लब संचालन के लिए पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसके तहत पौलुस नाग को अध्यक्ष, आनंद हेंब्रम को उपाध्यक्ष, समीर सामल को सचिव एवं श्रीमनुएल नाग को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। आमसभा में मुख्य रूप से लक्ष्मी हेंब्रम, दीपा बोदरा, सुमन सवैया, सुमित हेंब्रम, सोहराय मुंडा, पूजा पूर्ति, नागाश्री भूमिज सहित दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

You missed