Advertisements
Spread the love

हेमंत सोरेन सरकार किसानों के लिए घोषित करें राहत पैकेज : गणेश महाली…

सरायकेला: संजय मिश्रा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि पूरे राज्य में भयंकर सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए हेमंत सोरेन सरकार राहत पैकेज घोषित करें। ताकि किसानों को राहत मिल सके। पूर्व में संचालित कृषि आशीर्वाद योजना को भी किसानों के हित के लिए लागू किया जाए।

पूर्व की भाजपा सरकार ने कृषि आशीर्वाद योजना से प्रति एकड़ पांच हजार से पच्चीस हजार दे रही थी जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा था परंतु वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने राजनीतिक द्वेष से उस योजना को बंद कर दिया है। हेमंत सरकार ने किसानों से खरीदे गए धान के बकाया पैसा भी अभी तक नहीं दिया है यह सरकार किसान हितेषी नहीं बल्कि किसान विरोधी है।

You missed