Advertisements
Spread the love

जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वशासन का प्रतीक है हुल दिवस :मनोज कुमार चौधरी।

सरायकेला :संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। भाजपा सरायकेला नगर कमेटी द्वारा हुल क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में ब्रिटिश शासन के खिलाफ हुल क्रांति की अलख जगाने वाले महानायक सिद्धू कान्हू की गेस्ट हाउस स्थित प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

मौके पर भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनजातीय समाज की अस्मिता स्वाभिमान और स्वशासन के उद्देश्य से अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सिदो-कान्हू चांद-भैरव तथा फूलो-झानो समेत सभी वीर-वीरांगनाओं व उन सभी जनजातीय भाई-बहनों की शौर्य गाथाएंए भावी पीढ़ियों को सदैव मातृभूमि की सेवा करने के लिए उत्प्रेरित करती रहेंगी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मौके में मुख्य रूप से भाजपा नगर कमेटी के अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा, पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह ,महामंत्री सुमित चौधरीए, देवराज सारंगी, सार्थक आचार्य ,राजेश भोल, कृष्णा राणा एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।